Wednesday, December 4, 2013

गुरु कुम्हार

गुरु  कुम्हार शिष कुंभ है, गढ़ि  गढ़ि काढ़ै खोट ।
अंतर हाथ सहार दै, बाहर बाहै चोट ।।

गुरु कुम्हार है, और शिष्य घड़ा है; गुरु भीतर से हाथ का सहारा देकर और बाहर से चोट मार मार कर तथा गढ़-गढ़ कर शिष्य की बुराई को निकालते हैं।

Hindi Meaning: जिस तरह कुम्हार अनगढ मिट्टी को तराशकर उसे सुंदर घडे की शक्ल दे देता है, उसी तरह गुरु भी अपने शिष्य को हर तरह का ज्ञान देकर उसे विद्वान और सम्मानीय बनाता है। हां, ऐसा करते हुए गुरु अपने शिष्यों के साथ कभी-कभी कडाई से भी पेश आ सकता है, लेकिन जैसे एक कुम्हार घडा बनाते समय मिट्टी को कडे हाथों से गूंथना जरूरी समझता है, ठीक वैसे ही गुरु को भी ऐसा करना पडता है। वैसे, यदि आपने किसी कुम्हार को घडा बनाते समय ध्यान से देखा होगा, तो यह जरूर गौर किया होगा कि वह बाहर से उसे थपथपाता जरूर है, लेकिन भीतर से उसे बहुत प्यार से सहारा भी देता है।

हाथो की लकीर (Hatho ki lakeer)

हाथो की लकीरो पे ना जा ए गालिब!
नसीब उन्कॆ भी हॊते है जिनकॆ हाथ नही होते!!

Haaton ki lakeero pe na ja ae Galib!
Naseeb unke bhi hote hai, Jinke hath nahi hote..!

पंथ होने दो अपरिचित Mahadevi Verma



पंथ होने दो अपरिचित ( Panth hone do Aparichit )

पंथ होने दो अपरिचित
प्राण रहने दो अकेला!

और होंगे चरण हारे,                
अन्य हैं जो लौटते दे शूल को संकल्प सारे;
दुखव्रती निर्माण-उन्मद
यह अमरता नापते पद;
बाँध देंगे अंक-संसृति से तिमिर में स्वर्ण बेला!

दूसरी होगी कहानी                
शून्य में जिसके मिटे स्वर, धूलि में खोई निशानी;
आज जिसपर प्यार विस्मित,
मैं लगाती चल रही नित,
मोतियों की हाट औ, चिनगारियों का एक मेला!

हास का मधु-दूत भेजो,                
रोष की भ्रूभंगिमा पतझार को चाहे सहेजो;
ले मिलेगा उर अचंचल
वेदना-जल स्वप्न-शतदल,
जान लो, वह मिलन-एकाकी विरह में है दुकेला!

- महादेवी वर्मा

Monday, November 25, 2013

Avatar - Ved Vyas

कवि - वेद व्यास

यदा यदा हि धर्मस्य ग्लानिर्भवति भारत ।
अभ्युत्थानं अधर्मस्य तदात्मानं सृजाम्यहम ॥

परित्राणाय साधूनां विनाशाय च दुष्कृताम ।
धर्म संस्थापनार्थाय सम्भवानि युगे युगे ॥
____________________________________

Yada yada hi dharmasya glanir bhavati bharata|
Abhyutthanam adharmasya tadatmanam srjamyaham||

Paritranaya saadhunam vinashaya cha dushkrrtam |
Dharm sansthapnarthaya sambhavani yuge yuge ||
_____________________________

Hindi Translation

Jab Jab hogi dharam ki haani, badhenge asur adharm abhimani,


Tab tab prabhu manushya ka sharir leke saare kasht khatam karenge aur saari peeda har lenge.